फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Applications for Chief Minister Abhyudaya Coaching have opened.

Mathura News: मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के लिए शुरू हुए आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Applications for Chief Minister Abhyudaya Coaching have opened.
मथुरा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के माध्यम से छात्रों को नीट, यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बिना किसी शुल्क के कराई जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा चयनित यह कोचिंग बीएसए कॉलेज मथुरा में संचालित हो रही है।
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग में चयनित विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा नियमित कक्षाएं, डाउन सेशन, मॉक टेस्ट और मेंटरिंग उपलब्ध कराई जाएगी। कोचिंग में प्रवेश मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए छात्र का यूपी का निवासी होना अनिवार्य है। 12वीं पास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। छात्र ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा आवश्यक जानकारी जिला समाज कल्याण कार्यालय और बीएसए कॉलेज परिसर में लगाई गई सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभावान छात्रों को बिना खर्चे के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। ताकि हर वर्ग का छात्र बेहतर अवसरों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed