फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   APCL: Golden Star and Rising Star reach the semi-finals

एपीसीएल: गोल्डन स्टार और राइजिंग स्टार सेमी फाइनल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
APCL: Golden Star and Rising Star reach the semi-finals
मथुरा। अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग (एपीसीएल) के आठवें संस्करण के तहत अचीवर क्रिकेट एकेडमी पालीखेड़ा में दो मैच हुए। इनमें गोल्डन स्टार और राइजिंग स्टार ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में गोल्डन स्टार के कप्तान अनुराग चौहान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। श्रेय ने 43, सोनू सिंह ने 13, देवेंद्र सिंह ने 69 और मुईद अहमद ने 52 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। जवाब में रॉयल स्टार की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन ही बना सकी। हनी राघव ने 45 और राकेश चौधरी ने 58 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य से 57 रन पीछे रह गई। गोल्डन स्टार की ओर से शानदार प्रदर्शन के लिए देवेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में राइजिंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन बनाए। टीम की ओर से देवकिशन ने 45, नितिन कटारा ने 43, पूरन ने 17 और दीपक यादव ने 18 रन का योगदान दिया। जवाब में वॉरियर इलेवन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 173 रन ही बना सकी। कामरान ने 63 और धर्मेंद्र शर्मा ने 44 रन बनाए, लेकिन टीम जीत से रह गई। राइजिंग स्टार के गेंदबाज शैलेश दुबे ने 3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की और मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ बार एसोसिएशन अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंपायर की भूमिका चौधरी कृष्णवीर सिंह और राकेश यादव ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी नवीन ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed