{"_id":"69e715651d96a7ba9a0f73b3","slug":"aparajita-self-defense-drive-in-agra-girls-trained-to-tackle-real-life-attack-situations-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खतरे से निपटने की ट्रेनिंग: छात्राओं ने सीखे रियल लाइफ सेल्फ डिफेंस मूव्स, ऐसे करेंगी हर हमले का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे से निपटने की ट्रेनिंग: छात्राओं ने सीखे रियल लाइफ सेल्फ डिफेंस मूव्स, ऐसे करेंगी हर हमले का सामना
Tue, 21 Apr 2026 12:54 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:54 PM IST
सार
आगरा के नव ज्योति कन्या विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया। कराटे एक्सपर्ट द्वारा प्रशिक्षण में उन्हें हमले से बचने और आत्मविश्वास के साथ प्रतिक्रिया देने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन
अपराजिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बल्केश्वर स्थित नव ज्योति कन्या विद्यालय में सोमवार को अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण और व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में खुद की सुरक्षा के लिए सक्षम बनाना रहा।
विज्ञापन
कराटे एक्सपर्ट इशु तोमर ने प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को बताया कि आत्मरक्षा की शुरुआत सतर्कता और आत्मविश्वास से होती है। खतरे की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत स्थिति को समझकर सही कदम उठाना जरूरी है। प्रशिक्षण सत्र में छात्राओं को कई तरह की परिस्थितियों से निपटने के तरीके सिखाए गए। उन्हें पीछे से पकड़े जाने पर खुद को छुड़ाने, मुंह दबाने की स्थिति में आवाज निकालने और हमलावर से बचने के तरीके बताए गए। बाल खींचे जाने या हाथ पकड़ने पर कैसे संतुलन बनाए रखते हुए खुद को छुड़ाया जाए, इसका भी अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा, छात्राओं को यह भी सिखाया गया कि शरीर के संवेदनशील अंगों जैसे आंख, नाक, गला और घुटना पर सही समय पर वार कर खुद को सुरक्षित किया जा सकता है। कोहनी, घुटने और एड़ी का उपयोग कर बचाव करने की तकनीक भी विस्तार से समझाई गईं। प्रशिक्षण को केवल समझाने से अलग छात्राओं से वास्तविक परिस्थितियों के अनुसार अभ्यास भी कराया गया, उनसे पूछा गया, उनके प्रश्नों के हिसाब से भी प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रतिष्ठा चौहान, सुमबुल शमसी, शिवाली उपाध्याय, एकता शुक्ला, दीक्षा चौधरी और कजरी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
इन्हें मिली किताबें
प्रशिक्षण के दौरान प्रश्न पूछने पर कंगना, पुष्पा, अंशिका, कनिका, आराध्या, सुमन, खुशबू, फहीन, यामिनी, सृष्टि, वंशिका, खुशी, संजना, लवी, कृष्णा, अनन्या, ताक्षी, साक्षी, भूमि और रीना को किताबें दी गईं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रश्न पूछने पर कंगना, पुष्पा, अंशिका, कनिका, आराध्या, सुमन, खुशबू, फहीन, यामिनी, सृष्टि, वंशिका, खुशी, संजना, लवी, कृष्णा, अनन्या, ताक्षी, साक्षी, भूमि और रीना को किताबें दी गईं।