{"_id":"68868076dbd2d4db630460f0","slug":"anticipatory-bail-of-two-accused-in-fake-ed-case-rejected-mathura-news-c-369-1-mt11009-133328-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फर्जी ईडी प्रकरण में दो अभियुक्तों की अग्रिम जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फर्जी ईडी प्रकरण में दो अभियुक्तों की अग्रिम जमानत खारिज
विज्ञापन
मथुरा। थाना गोविंद नगर स्थित राधा ऑर्चिड कॉलोनी में 30 अगस्त 2024 को फर्जी ईडी प्रकरण के दो अभियुक्तों की अग्रिम जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया था। 30 अगस्त 2024 को फर्जी ईडी प्रकरण की विवेचना में राहुल गड़रिया, कपिल समेत एक दर्जन लोगों के नाम भी प्रकाश में आए। इन दोनों ने जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने दोनों की जमानत खारिज कर दी है।
एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि राधा ऑर्चिड कॉलोनी निवासी सराफ अश्वनी अग्रवाल के घर पर 30 अगस्त की सुबह कुछ लोग ईडी अधिकारी बनकर पहुंचे थे। सराफ को शक हुआ तो वह घर से बाहर निकले और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो फर्जी ईडी अधिकारी बनकर आए बदमाश सफेद रंग की स्विफ्ट कार में बैठकर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से फर्जी ईडी बनकर आए बदमाशों की पहचान की।
पुलिस ने इस मामले में गैंग के मुखिया ग्राम नदाला थाना भोलथ जिला कपूरथला (पंजाब) हाल निवासी स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी सेक्टर 31 फरीदाबाद निवासी जगदीप सिंह को सबसे पहले गिरफ्तार किया। जगदीप सिंह ने अपने साथी रामनगर निवासी नरेश, धौली प्याऊ निवासी गोविंद, महोली रोड के आदर्श नगर निवासी जीतेश, मूल फरह के गांव जमालपुर एवं हाल गोविंद नगर के तेलीपाड़ा निवासी देवेश, महिला प्रोफेसर शिखा लोचन के शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
महिला प्रोफेसर दरोगा की वर्दी में गई थी सराफ के घर
- एसपी क्राइम अश्वनी कुमार ने बताया कि सभी आरोपी पूरी तैयारी के साथ गए थे। महिला प्रोफेसर शिखा लोचन की अंग्रेजी अच्छी है। वह एसआई बनकर गई थी। उसने ही सराफ से अंग्रेजी में बात की ताकि सराफ को शक न हो, लेकिन सराफ को शक हो गया और उसने शोर मचाकर पूरी योजना पर पानी फेर दिया।