Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Another suspect arrested for fraudulently opening an account in the name of a cow service trust.

Mathura News: गोसेवा ट्रस्ट के नाम पर खाता खोलकर ठगी में एक और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Another suspect arrested for fraudulently opening an account in the name of a cow service trust.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मथुरा। मथुरा में भारतीय स्टेट बैंक की कैंट शाखा में शिवगौरा गोसेवा ट्रस्ट के नाम से संयुक्त खाता खुलवाने के बाद साइबर ठगों ने ऑनलाइन 21 करोड़ रुपये की ठगी की थी। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। खाते में जमा सात लाख रुपये होल्ड कराए थे।
नेशनल साइबर क्राइम रिकॉर्ड पोर्टल (एनसीआरपी) पर एसबीआई की कैंट शाखा, मथुरा में गोसेवा ट्रस्ट के नाम से खोले गए एक बैंक खाते में ऑनलाइन धोखाधड़ी करके 21 करोड़ रुपये जमा कराने के संबंध में देश के विभिन्न हिस्सों से 141 शिकायतें दर्ज की गई थीं। इसके बाद मथुरा की साइबर पुलिस ने खाते की जांच की तो पता चला कि खाता 27 अगस्त, 2025 को तीन लोगों ने संयुक्त रूप से खोला था। इसमें दस दिन के अंदर करोड़ों की रकम जमा की गई। इस मामले में पुलिस ने लक्ष्मीपुरम कॉलोनी, अडूकी के गौतम और दिव्यांग बलदेव निवासी लक्ष्मीपुरम को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
विज्ञापन

एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली में दबिश दीं। गिरोह के अन्य गुर्गे राया के गांव विसावली निवासी ऋतिक सिंह का नाम सामने आया। पुलिस ने ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया। उसने गोकुल बैराज रोड पर ठिकाना बनाया हुआ था। आरोपी के पास से दो लैपटॉप, एक मोबाइल व नकदी मिली है। उसके लैपटॉप और मोबाइल की जांच की जा रही है। लैपटॉप में मिले रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। एसपी क्राइम ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। अभी तक इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed