फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Another patient of Chikungunya has been found along with three dengue patients in Mathura

Mathura News: तीन डेंगू... चिकनगुनिया का एक और मरीज मिला, स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट; छिड़का गया लार्वासाइड

Sat, 19 Oct 2024 11:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 11:14 PM IST
सार

तीर्थनगरी में डेंगू के तीन मरीजों के अलावा चिकनगुनिया का एक और मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट है। क्षेत्रों का सर्वे कराकर लार्वासाइड का छिड़काव कराया गया है।

विज्ञापन
Another patient of Chikungunya has been found along with three dengue patients in Mathura
डेंगू - फोटो : amarujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को डेंगू के तीन और चिकनगुनिया का एक और मरीज सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया। कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया है।

विज्ञापन


संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बावजूद जिले में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। शनिवार को शहर की महाविद्या कॉलोनी में 18 वर्षीय युवक, महोली रोड माधवपुरी निवासी 12 वर्षीय बालक, रांची बांगर में 55 वर्षीय व्यक्ति को डेंगू निकला है। 

विज्ञापन

वृंदावन के राजानुज नगर में 52 वर्षीय व्यक्ति को चिकनगुनिया पाया गया। पोर्टल पर चार और मरीज आने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधीनस्थों से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने मलेरिया विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में टीम भेजकर आसपास के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं, साथ ही सर्वे कराने के साथ ही लोगों को मच्छर जनित बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया।
 

जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह के निर्देश पर तीन टीमें प्रभावित क्षेत्र में नाली और घरों के बाहर लार्वासाइड दवा का छिड़काव किया गया। साथ ही आसपास के लोगों का हाल जाना।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में अभी तक चिकनगुनिया के 16 एवं डेंगू के 32 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में जाकर सर्वे करने और कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed