फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Another multi-level parking will be built near the tourist facility center in Vrindavan

Mathura News: वृंदावन में पर्यटन सुविधा केंद्र के पास बनेगी एक और मल्टीलेवल पार्किंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Another multi-level parking will be built near the tourist facility center in Vrindavan
मथुरा। वृंदावन की सड़कों पर बढ़ रहे वाहनों के दबाव और जाम को नियंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने पर्यटन सुविधा केंद्र के सामने खाली जमीन पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। 38 करोड़ की लागत से वृंदावन में एक और मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। इसके ऊपर फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


वृंदावन में वाहनों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसी स्थिति में वृंदावन में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल कम होता जा रहा है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने एक नई मल्टीलेवल पार्किंग की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पर्यटन सुविधा केंद्र के सामने 0.9818 हेक्टेयर खाली जमीन उपलब्ध है। यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि चार मंजिला पार्किंग का निर्माण करीब 38 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं के लिए 40 बसें, 440 कारें कार एक साथ खड़ी की जा सकेंगी। पार्किंग के टॉप फ्लोर पर फूड कोर्ट बनाया जाएगा। इस मल्टी लेवल पार्किंग का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस पार्किंग के बनने से यमुना एक्सप्रेस वे के माध्यम से पानी गांव के रास्ते वृंदावन आने वाले श्रद्धालु यहां अपने वाहनों को सुरक्षित खड़ा कर सकेंगे। इससे वृंदावन की सड़कों पर वाहनों के बढ़ते दबाव में कमी आएगी वाहनों की भीड़ वृंदावन के बाहरी क्षेत्र में ही रोकने पर सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरसाना में टीएफसी का विस्तार और फूड कोर्ट बनेगा
बरसाना में राधाबिहारी इंटर काॅलेज की भूमि पर बनी टीएफसी का विस्तार किए जाने की योजना है। बरसाना में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उक्त स्थल पर द्वितीय चरण में करीब दो हेक्टेयर जमीन पर यह कार्य किया जाना है। इसके साथ ही चहारदीवारी का निर्माण, पार्किंग गेट, स्थल के बाह्य विकास, मल्टीलेवल कार पार्किंग में लिफ्ट, टॉप फ्लोर पर फूड कोर्ट, पिलग्रिम प्लाजा एवं दुकानों का निर्माण तथा ई-रिक्शा पार्किंग इत्यादि कार्य प्रस्तावित किये गये हैं। इस पर करीब 27 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed