फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Anmol Akanksha performance leads CAE Mathura victory

Mathura News: अनमोल और आकांक्षा के शानदार प्रदर्शन से सीएई मथुरा को मिली जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Anmol Akanksha performance leads CAE Mathura victory
मथुरा। आगरा के छत्रपति शिवाजी महाराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे शांति निकेतन अंडर-15 क्रिकेट विंटर कप के मुकाबले में रविवार को सीएई मथुरा और एसपीएस क्रिकेट अकादमी आगरा के बीच मैच हुआ। सीएई मथुरा के अनमोल अग्रवाल और आकांक्षा नागर के शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत हासिल हुई।
विज्ञापन

मैच में एसपीएस आगरा के कप्तान ऋषभ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम निर्धारित 40 ओवरों में 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एसपीएस की ओर से ऋषभ ने 35 रन और अभय धाकरे ने 30 रन की पारी खेली। सीएई मथुरा की आकांक्षा नागर ने 4 विकेट और अंकुल धनगर ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएई मथुरा की टीम की शुरुआत संतुलित रही। अनमोल अग्रवाल ने 83 रन की नाबाद और शानदार पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। उनके अलावा अंकुल धनगर ने 20 रन और वीर प्रताप ने नाबाद 13 रन की उपयोगी पारी खेली। एसपीएस आगरा की ओर से नितिन कुमार ने 4 विकेट लेकर संघर्ष किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आकांक्षा नागर और अनमोल अग्रवाल को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed