फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Aniruddhacharya honoured with International Vasundhara Ratna

Mathura News: अनिरुद्धाचार्य अंतरराष्ट्रीय वसुंधरा रत्न से सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Aniruddhacharya honoured with International Vasundhara Ratna
वृंदावन। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान समिति के तत्वाधान में परिक्रमा मार्ग स्थित गौरीगोपाल आश्रम में संत सम्मेलन व राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ।इसमें वृद्धजनों की सुरक्षा के साथ उनको लेकर बच्चों में निरंतर बढ़ रही उदासीनता व वृद्धाश्रम भेजने की प्रवृत्ति को रोकने पर संत , धर्माचार्य एवं समाज के अन्य वर्गों के लोगों ने मंथन किया गया। वहीं गौरीगोपाल आश्रम के संस्थापक भागवत प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य को अंतरराष्ट्रीय वसुंधरा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि स्वामी त्रंबकेश्वर चैतन्य महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति सभ्यता और जीवन शैली में हमेशा से ही बुजुर्गों का सम्मान करने की परंपरा है। इस परंपरा को बनाए रखने का कर्तव्य हम सभी का है। विशिष्ट अतिथि मां वैष्णो देवी मंदिर के संस्थापक जैसी चौधरी ने कहा कि भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर ही हम बुजुर्गों के सम्मान को बनाए रख सकते हैं। हमें अपने बच्चों को बचपन से ही संस्कार देने चाहिए।
विज्ञापन


संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. वीडी अग्रवाल ने बताया कि भागवत प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा ब्रजभूमि में वृद्धजनों को सम्मानपूर्ण जीवन व्यतीत करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। समिति के सह संस्थापक व सेवा प्रमुख डॉ. गिरीश गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठजन परिवार में रहकर स्वाभिमान एवं गरिमा पूर्ण जीवन कैसे बिताएं। द्वारिका प्रसाद चित्रकार, बिहारी लाल वशिष्ठ, बाबा बलराम दास, महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. रमेश चंद्र विधि शास्त्री, कृष्ण कन्हैया पदरेणु आदि उपस्थित थे। संचालन आचार्य बद्रीश महाराज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed