फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Aniruddhacharya apologized for his controversial statement on women in mathura

UP: 'कुछ लड़कियों के लिए यह बात कही...', विवादित बयान पर अनिरुद्धाचार्य ने मांगी माफी, बोले- अधूरी वीडियो देखी

Sat, 26 Jul 2025 11:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 26 Jul 2025 11:16 PM IST
सार

अनिरुद्धाचार्य ने कहा है कि मेरी आधी अधूरी वीडियो ही सुनी गई है। मैंने केवल कुछ लड़कियों के लिए यह बात कही थी। लिव-इन में रहने वालों पर कहा था। जैसे एक 25 साल की लड़की ने पराए पुरुष के कारण अपने पति राजा रघुवंशी को मार डाला।

विज्ञापन
Aniruddhacharya apologized for his controversial statement on women in mathura
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य द्वारा युवतियों पर की गई विवादित टिप्पणी पर घमासान शुरू हो गया है। शुक्रवार को कचहरी गेट पर अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया तो वहीं वृंदावन में भी रामलीला तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ताओं ने एलान किया है कि वे कथावाचक के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर करेंगे। उधर अनिरुद्धाचार्य ने कहा है कि उनकी बात को काट छांटकर वीडियो जारी किया गया है। वह क्षमा मांगते हैं।
विज्ञापन


कथावाचक की विवादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ गया है। बृहस्पतिवार को भी लोगों ने इस पर विरोध दर्ज कराया था। अधिवक्ताओं ने एसएसपी श्लोक कुमार से मिलकर अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। उधर, शुक्रवार को लोग सड़कों पर उतर आए। बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कचहरी के गेट नंबर तीन पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव शिव कुमार लवानियां ने कहा कि ऐसी अनर्गल टिप्पणी को लेकर खास तौर से महिला अधिवक्ताओं में आक्रोश है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। यदि पुलिस इस पर मुकदमा दर्ज नहीं करती है तो सोमवार को कोर्ट में भागवताचार्य के खिलाफ मुकदमा दायर किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रियदर्शनी मिश्रा, पूजा शर्मा, सौम्या शुक्ला, भावना सैंगर, गुंजन यादव, अनीता राघव, सोनी वर्मा, गौरी अग्रवाल, इंदु चौरसिया, आरती भारद्वाज आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

उधर वृंदावन में रामलीला मैदान तिराहे पर एकत्र होकर लोगों ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान की निंदा की और इसे नारी गरिमा के खिलाफ बताया। कहा कि व्यास पीठ पर बैठे व्यक्ति का ऐसा बयान समाज में गलत संदेश फैला रहा है। समाजसेवी ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि भारत में नारी शक्ति की पूजा की जाती है। इस तरह के बयान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जा सकते। यह व्यक्ति पहले भी सीता माता और द्रौपदी पर टिप्पणी कर चुके हैं। इस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन में कृष्ण गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, मनोज चौधरी, मनीष दीक्षित, सोहेल, सुमित, जाहिद, लोकेश समेत अन्य लोग मौजूद थे।

 
विज्ञापन

मेरी आधी अधूरी वीडियो ही सुनी गई है, मैं माफी मांगता हूं : अनिरुद्धाचार्य
अनिरुद्धाचार्य ने कहा है कि मेरी आधी अधूरी वीडियो ही सुनी गई है। मैंने केवल कुछ लड़कियों के लिए यह बात कही थी। लिव-इन में रहने वालों पर कहा था। जैसे एक 25 साल की लड़की ने पराए पुरुष के कारण अपने पति राजा रघुवंशी को मार डाला। मेरी वीडियो से कुछ शब्द हटा दिया गया। मेरे द्वारा कभी नारी का अपमान नहीं किया जा सकता है। हमारे ब्रज मंडल में तो श्याम सुंदर राधा रानी के चरण दबाते हैं। फिर भी यदि किसी बहन बेटी का मेरी इस आधी अधूरी बात को सुनकर दिल दुखा तो उनका ये दास उनसे क्षमा मांगता है। हो सकता है कि ये एआई द्वारा किसी ने बना दिया गया हो।

ये भी पढ़ें-सैयारा देख राक्षस बना राहुल: यूपी में सिरफिरे आशिक ने लड़की को मारी गोली, मंदिर में पूजा कर रही थी दिव्यांशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed