फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Animal Department alert regarding Lumpi

Mathura News: लंपी को लेकर पशु विभाग अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Animal Department alert regarding Lumpi
चौमुहां। पशुओं में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) को लेकर पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट दिखाई दे रहा है। बीमारी की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से गांव-गांव पशुओं की निगरानी के साथ टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को चौमुहां ब्लॉक के गांव सेमरी में पशु स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

शिविर में 87 पशुओं की जांच की गई और पशुपालकों को लंपी बीमारी के लक्षण एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इससे पूर्व गांव पसौली में कैंपिंग कर टीकाकरण किया गया था। पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को बताया कि लंपी बीमारी में पशुओं के शरीर पर लाल-काले धब्बे और छोटी-छोटी गांठें दिखाई दे सकती हैं। ऐसे लक्षण नजर आने पर पशु को अन्य पशुओं से अलग रखने के साथ तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गई। पशुओं की नियमित निगरानी, साफ-सफाई और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक डॉ. अंकुर चौहान ने बताया कि लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए पशुओं का टीकाकरण कराया जा रहा है। क्षेत्र में अब तक 240 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का समय से टीकाकरण कराएं और किसी भी प्रकार के असामान्य लक्षण दिखाई देने पर विभाग को सूचना दें। शिविर में लंपी बीमारी से संबंधित दवाइयों के साथ पशुओं के पेट के कीड़ों की दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। पशुपालकों को दवाओं के इस्तेमाल और पशुओं की देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में डॉ. अंकुर चौहान, पैरावेट मुकेश, राहुल सहित पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed