{"_id":"68b1ff3a7a714c21330d4b61","slug":"angry-with-love-marriage-father-attacked-neighbours-house-mathura-news-c-369-1-mt11009-135048-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: प्रेम विवाह से नाराज पिता ने पड़ोसी के घर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: प्रेम विवाह से नाराज पिता ने पड़ोसी के घर किया हमला
विज्ञापन
मथुरा। रिफाइनरी के गांव करनावल में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपने पड़ोसी के घर पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडें चले। इससे पड़ोसी, उनकी पत्नी समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव करनावल निवासी घायल विजयपाल ने बताया कि उनके साले विपेंद्र निवासी बरौली गुर्जर ने चार माह पूर्व पड़ोसी दाताराम की बेटी के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। इससे दाताराम उनसे रंजिश मानते चले आ रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम को वह परिवार के साथ बैठे थे। आरोप है इसी दौरान दाताराम ने अन्य साथियों के साथ उनके घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।
वहीं बेटी गंगा ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है, लेकिन मायके पक्ष के लोग ससुरालियों को मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।