फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Angry people brought down the boundary wall

Mathura News: गुस्साए लोगों ने गिराई चाहरदीवारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 07:29 PM IST
विज्ञापन
Angry people brought down the boundary wall
वृंदावन। गुरुकुल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया। गुरुकुल की संपत्ति को सुरक्षित करने के लिए प्रबंधन द्वारा की जा रही चाहरदीवारी का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। रास्ता बंद होने से आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर धरना देकर जाम लगा दिया। इधर, गुरुकुल विवि के छात्र एवं आचार्य भी निकल आए। दोनों ओर से पथराव करने का आरोप है। हालांकि इस में किसी को चोट नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

गुरुकुल विवि प्रबंधन इन दिनों बाउंड्रीवाल के साथ प्रवेशद्वार का निर्माण करा रहा है। बृहस्पतिवार की रात गुरुकुल विवि द्वारा गौरा नगर कॉलोनी, रामानुज नगर, गुरुकुल कॉलोनी की ओर से छह फुट ऊंची कंक्रीट की दीवार खड़ी करवा दी गई। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोग जमा हो गए। उन्होंने हथौड़ों से कंक्रीट की दीवार को ढहा दिया। इसको लेकर पथराव हो गया। पुलिस पथराव से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन प्रवेशद्वार को भी ध्वस्त करने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस ने मामले को शांत करवा दिया। स्थानीय निवासी केजी शर्मा, ललित वर्मा, मुरारीलाल, कृष्ण गोपाल, गोलू, महेंद्र, रामकुमार, ब्रजेश देवी के अलावा पार्षद राहुल अधिकारी एवं पूर्व सभासद बादाम सिंह का कहना है कि रास्ता सौ वर्ष है। जिसमें सीवर, विद्युत लाइन भी बिछी है। बच्चों के स्कूल वाहन भी यहीं से निकलते हैं। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड गाड़ियों के निकलने के लिये भी यही एकमात्र रास्ता है। मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे, एसडीएम सदर अजय जैन, नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, सीओ सदर प्रवीण मलिक के समक्ष लोगों ने रास्ते के कागजात रखे। विरोध करने वालों में कृष्ण मुरारी, राम चौहान, मनोज शर्मा, रतना, कमलेश, रामबेटी, राधा, गौरांग दास, ओमवती, ललिता दास, राधा मिस्त्री, विश्वेंद्र, कृष्णा शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed