फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   angr over the death of employee

कार्यकत्री की मौत पर हंगामा, लगाया जाम

Tue, 20 Sep 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 20 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
angr over the death of employee
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
घायल आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत से भड़कीं कार्यकत्रियों ने दोपहर को गोकुल मार्ग जाम कर दिया। करीब आधा घंटे तक हंगामा होता रहा। यह कार्यकत्री के परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग कर रही थीं। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मदद का आश्वासन देकर इन्हें शांत कराया।  
विज्ञापन


गोकुल की रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री रूपवती (40) पत्नी अशोक सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के आंदोलन से लौटकर घर आ रही थीं। गोकुल मोड़ के समीप रोडवेज बस से उतरते समय गिर र्गइं। गंभीर हालत में उन्हें स्थानीय हास्पिटल में ले जाया गया। यहां से आगरा रेफर कर दिया। मंगलवार को कार्यकत्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस खबर ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में उबाल ला दिया।
विज्ञापन


सभी आंदोलन को छोड़कर गोकुल मार्ग पर पहुंच गईं। यहां जाम लगाकर मुआवजा और नौकरी की मांग करने लगीं। थाना महावन प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी और एसडीएम महावन गरिमा सिंह भी पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम लगा रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगे सुनी और आश्वासन दिया तो जाम खुल गया। एसडीएम महावन गरिमा सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये सहायता और भूमिहीन होने पर पट्टा दिया जाएगा। नियम के तहत परिवार के सदस्य को आंगनबाड़ी में नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed