फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Storyteller Aniruddhacharya made such comments on women anger spread among people

UP News: 'तुम्हारे कितने पति हैं...' कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर की ऐसी टिप्पणी, लोगों में आक्रोश

Mon, 05 Aug 2024 12:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2024 12:06 PM IST
सार

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य एक बार फिर महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर फंस गए हैं। उनका सोशल मीडिया पर जमकर उपहास उड़ाया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Storyteller Aniruddhacharya made such comments on women anger spread among people
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्म प्रचारक महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज द्वारा रामलीला मंचन पर की गई टिप्पणी को लेकर उठ खड़े हुए विवाद का तूफान अभी थमा ही नहीं था कि एक और कथा प्रवक्ता अनिरुद्वाचार्य की महिलाओं पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर विवाद खड़ा होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर कथा प्रवक्ता के उक्त बयान पर लोगों द्वारा आक्रोश जताया जा रहा है। संत कॉलोनी स्थित गौरी गोपाल आश्रम के संचालक प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता अनिरुद्वाचार्य का दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें उनके द्वारा गोवंश और महिलाओं को लेकर अनर्गल टिप्पणी की गई है। दूसरे वीडियो में महाराज द्वारा एक श्रद्धालु महिला द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा जा रहा है कि तुम्हारे कितने पति हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा कमेंट बॉक्स में विरोध जताया जा रहा है। महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज से पहले कथा वाचक प्रदीप मिश्रा, महर्षि कुमार स्वामी की अनर्गल टिप्पणी के बाद बवाल हुआ था।

 
विज्ञापन

इधर, भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य ने भक्त के सवाल के जवाब में गाय को माता माना है। इसके अलावा किसी भी त्रुटि पर क्षमा की बात कही है। भागवताचार्य ने कहा कि वास्तव में सवाल जवाब का यह वीडियो वायरल किया गया है, उससे उनका कोई मतलब नहीं। इतना जरूर है कि महिला सशक्तिकरण का सदा सम्मान करते आए हैं और करते रहेंगे। उनके यहां माताओं की सेवा का प्रकल्प जो चल रहा है वह इसका उदाहरण है। अगर किसी को ठेस पहुंची है तो उन्हें माफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed