{"_id":"5fb142628ebc3e91b6411734","slug":"anganwadi-centers-mathura-news-agr468020774","type":"story","status":"publish","title_hn":"2363 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती, बच्चों और किशोरियों को मिलेगा पुष्टाहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2363 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती, बच्चों और किशोरियों को मिलेगा पुष्टाहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कुपोषित बच्चों, किशोरी और गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों से उच्च गुणवत्ता का पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। मथुरा में यह पुष्टाहार नवंबर के अंतिम सप्ताह में राशन की दुकानों से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंच जाएगा। यहां से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पात्र लोगों को घर-घर यह पुष्टाहार का वितरण करेंगी। अब दूध पाउडर और घी भी दिया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पुष्टाहार के यह पैकेट पैक करके आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने का काम करेंगी। इससे यह समूह से जुड़ी महिलाएं रोजगार मिलने से आत्मनिर्भर बनेंगी। ये समूह की महिलाएं पुष्टाहार की गुणवत्ता भी जांचेंगी।
मथुरा में कुल 2363 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर मथुरा जनपद भर में संचालित 677 कोटेदार (राशन की दुकानों) से यह पुष्टाहार पहुंचाया जाएगा, जबकि पूरे प्रदेश में सभी 75 जिलों में 1.89 लाख आंगनबाड़ी केंद्र हैं। छह वर्ष तक की आयु के बच्चों को शिक्षा देने के साथ, किशोर युवतियों, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को कुपोषण से दूर रखने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के माध्यम से पुष्टाहार वितरित किया जाता है।
यह मिलेगा सामान
अब आंगनबाड़ी केंद्रों से संबद्ध पात्र लाभार्थियों को अब चावल, दाल व गेहूं के साथ दूध पाउडर, दही, घी भी सरकार की ओर से दिया जाएगा। इससे प्रदेश भर के आंगनबाड़ी केंद्रों से ये पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाना है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण की नई व्यवस्था में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास पुष्टाहार विभाग और खाद्य एवं रसद आपूर्ति विभाग बराबर की जिम्मेदारी निभाएंगे। दिवाली तक पुष्टाहार के पैकेट सभी आंगनबाड़ी से संबद्ध पात्र लाभार्थियों के घर तक पहुंचा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
अंतिम सप्ताह में मिलेगा लाभ
- नवंबर के अंतिम सप्ताह में लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सकेगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इसे घर घर पहुंचाएगी।
- डॉ. अभिनव मिश्रा, डीपीओ