{"_id":"69484ced9aa1393ea4053493","slug":"an-infant-playing-outside-his-home-was-crushed-by-a-car-resulting-in-his-death-mathura-news-c-369-1-mt11009-140092-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार ने कुचला, मौत
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के लोहवन में घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। परिजन बच्चे को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कार किसी भाजपा नेता की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, लोहवन के रहने वाले मोहित दिवाकर निजी कंपनी में काम करते हैं। इनका दो साल का बेटा हर्ष रविवार को खेलते समय अचानक सड़क पर आ गया। इसी दौरान सड़क से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल हर्ष को अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक गाड़ी को भगा ले गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कार पास के ही एक गांव के रहने वाले भाजपा नेता की है। इससे परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस ने मामला शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि ईको कार की टक्कर से मासूम की मौत हुई है। परिजन की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।