फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   An elderly farmer was beaten to death with sticks in Raya due to a feud.

Mathura News: राया में रंजिश में बुजुर्ग किसान की लाठियों से पीटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
An elderly farmer was beaten to death with sticks in Raya due to a feud.
राया। कस्बे के गांव भीतैला में बुधवार को खेत पर जा रहे बुजुर्ग किसान बच्चू सिंह (60) पर रंजिश में गांव के लोगों ने लाठियों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

परिजन ने पुलिस को बताया कि राया के गांव भीतैला राया निवासी बच्चू सिंह (60) किसान थे। वह धान की पुआल को खरीदकर बेचने का काम करते थे। बुधवार को वह अपने खेत में जा रहे थे। आरोप है कि इसी दरम्यान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर कहासुनी के बाद लाठियों से बुरी तरह पीटा। चीखपुकार सुनकर खेत पर काम कर रहे बच्चू सिंह के बेटे रूपराम बचाने आए तो उन्हें भी लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार की सुबह चोटों का ताव नहीं सह पाने के कारण बच्चू सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध देर सांय तक तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना रंजिश को लेकर हुई है। अभी पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed