फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Amit won two gold medals in the 400m hurdles and the race walk.

Mathura News: अमित ने 400 मीटर बाधा और साधारण दौड़ में दो स्वर्ण जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:40 AM IST
सार

मथुरा जिले के अमित कुमार और रजत कुमार ने प्रयागराज में हुई जूनियर नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीते। इन उपलब्धियों से जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन हुआ है।

विज्ञापन
Amit won two gold medals in the 400m hurdles and the race walk.
दौड़ में दो स्वर्ण पदक विजेता अमित

विस्तार

मथुरा। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23 से 25 सितंबर तक हुई 36वीं जूनियर नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के अमित कुमार ने दो स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया। इससे पहले रजत कुमार भाला फेंकने में एक स्वर्ण जीत चुके हैं। इस तरह दो खिलाड़ियों ने जिले की झोली में तीन स्वर्ण पदक डालकर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मथुरा के सचिव जयसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-20 की 400 मीटर बाधा दौड़ में अमित ने स्वर्ण जीता। जबकि इससे एक दिन पहले उन्होंने 400 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण जीता था। अंडर-18 आयु वर्ग की भाला फेंक में रजत कुमार ने 77.99 मीटर का थ्रो करके स्वर्ण जीता है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर समेत 8 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बाजपेई ने बताया कि हाल ही में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव, संजय पाठक, विजय सिंह वर्मा, केआर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल, ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, सह सचिव पदम सिंह कौन्तेय समेत अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed