फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   amit shah told people to remove sp and bsp from mathura

यूपी से उखाड़ फेंको सपा-बसपा को : अमित शाह

Thu, 29 Sep 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 29 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
amit shah told people to remove sp and bsp from mathura
दीनदयाल धाम के मंच से भाजपा अध्यक्ष ने विरोधियों पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दीनदयाल धाम से सपा और बसपा को निशाना पर लेते हुए कहा कि इस चुनाव में दोनों पार्टियों को अपनी औकात पता चल जाएगी। इनके पापों का घड़ा भर चुका है। उन्होंने दोनों पार्टियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। आखिर कब तक मायावती का भ्रष्टाचार बर्दाश्त करोगे ?
विज्ञापन


सपा के गुंडाराज में कब तक रहेगी जनता ? जैसे सवाल दागकर वहां मौजूद जनसमूह की नब्ज भी टटोली और विरोधियों पर वार भी किया। नगला चंद्रभान के मंच से अमित शाह ने भाजपा राज और विकास के सपने भी दिखाए। नौकरशाहों के दर्द को बयांकर उनकी हमदर्दी को भाजपा हित में तब्दील करने की कोशिश भी की।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी समारोह पर नगला चंद्रभान (फरह) में आयोजित सभा में अमित शाह ने अपने भाषण की शुरूआत ही लोगों को संकल्प दिलाते हुए की। कहा कि संकल्प लेकर जाओ कि उत्तर प्रदेश में इस बार दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर अमल करने वाली सरकार बनाओगे। सिद्धांतों वाली सरकार होगी। जिसमें हर गरीब और मजलूम की बात सुनी जाएगी। उत्तर प्रदेश जो विकास के मामले में हर राज्य से पीछे चला गया है उसे पंक्ति में सबसे आगे खड़ा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती शासनकाल को भ्रष्टाचार का युग बताते हुए अमित शाह ने कहा कि जनता को क्या मिला किसी से छुपा नहीं है। जनता का पैसा दोनों हाथों से सरकार ने लुटाया है। मंत्रियों ने करोड़ों रुपये हजम कर लिए। पब्लिक से पूछा क्या ऐसी सरकार को चाहते हो?। प्रदेश सरकार को चाचा भतीजे की सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में गुंडाराज है। कोई भी तो महफूज नहीं है। कारोबारी पलायन कर रहे हैं। डरे सहमे लोग गांव छोड़कर जा रहे हैं। नौकरशाह भी भयभीत हैं।

फिर पब्लिक से पूछा कि क्या 2017 में गुंडों की सरकार चाहते हो? कांग्रेस पर भी खूब आरोप लगाए। कहा कांग्रेस ने तो पूरे देश का ही बेड़ा गरक कर दिया है। बाद में लोगों से कहा कि अगर उत्तम प्रदेश चाहिए तो भाजपा को जिताना होगा। चौबीस घंटे बिजली चाहिए तो भाजपा को लाना होगा।


प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने भी कहा कि आने वाले चुनावों में सपा और बसपा का सफाया हो जाएगा। आरएसएस के राष्ट्रीय सह सर कार्यवाह दत्रातेय होसबोले ने कहा कि जब तक जनता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक एक अच्छे समाज की स्थापना नहीं की जा सकती। पंडित दीनदयाल स्मारक समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा, सांसद हेमामालिनी, भाजपा नेता बांकेबिहारी महेश्वरी, नवीन कुमार मित्तल, अशोक टैंटीवाल और कमल कौशिक समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed