फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   amit shah rally in deendyal dham today

दीनदयाल धाम में आज होगी अमित शाह की रैली

Tue, 27 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 27 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
amit shah rally in deendyal dham today
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली नगला चंद्रभान स्थित दीनदयाल धाम में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह रैली कई सियासी दिग्गजों का कद तय करेगी।
विज्ञापन


पांच दिवसीय दीनदयाल जन्मोत्सव के चौथे दिन का मुख्य आकर्षण यह सभा ही है। बुधवार को दोपहर 12 बजे अमित शाह सभा संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ महामंत्री संगठन रामलाल और प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य भी मौजूद रहेंगे। इस सभा के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने कहा कि 25000 समर्थक सभा में जुटेंगे। जिला महामंत्री चिंताहरण चतुर्वेदी, मुकेश खंडेलवाल, कारिंदा सिंह ने बताया कि विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, ओमप्रकाश सिंह और चेयरमैन मनीषा गुप्ता ने बताया कि सभा स्थल पर भी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा के लिए चौधरी लक्ष्मीनारायण, श्याम प्रधान, विनोद अग्रवाल, प्रदीप गोस्वामी, नगेंद्र सिकरवार, अनिल चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, मधू शर्मा, डा. हीरा अतेंद्र, जनादर्न शर्मा, राजेश पिंटू, संजय शर्मा, राजवीर सिह, राजीव राज आदि ने क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।


सुरक्षा टीम पहुंची दीनदयालधाम
दीनदयाल मेले में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा में सुरक्षा के लिए मंगलवार को सुरक्षा अधिकारी सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट रामचंद अपनी टीम के साथ दीनदयाल धाम पहुंचे। उन्होंने पंडाल में बनी गैलरी को हटवाया। इसे मानक के हिसाब से बनाने को कहा। उन्होंने सुरक्षा के इंतजामों का व्यापक स्तर पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed