फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Amidst cheers, lathi charge was pelted on Hurriyas of Nandgaon.

Mathura News: जयकारों के बीच नंदगांव के हुरियारों पर बरसीं लाठियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Amidst cheers, lathi charge was pelted on Hurriyas of Nandgaon.
दाऊजी स्वरूप पताका के साथ नंदगांव के हुरियारे - फोटो : दाऊजी स्वरूप पताका के साथ नंदगांव के हुरियारे
नंदगांव(मथुरा)। ढोल-नगाड़ों की थाप और राधे-राधे व जय दाउदयाल के जयकारों के बीच गिडोह के के लठामार होली चौक पर रविवार को हुरंगा आयोजित हुआ। गुलाल की फुहारों के बीच नंदगांव के हुरियारों पर गिडोह की हुरियारिनों ने प्रेम पगीं लाठियां बरसाईं तो माहौल होलीमय हो उठा। इसी के साथ नंदगांव में फाग महोत्सव संपन्न हो गया।
विज्ञापन

रविवार को नंदगांव के हुरियारे पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में ढोल, झांझ व नगाड़े और बलदाऊजी की प्रतीक ध्वजा के साथ गिडोह पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने हुरियारों गुलाल और फूलों से भव्य स्वागत किया। रसिया गाते हुए हुरियारे गांव के बीच स्थित मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने राधाकृष्ण के समक्ष होली गायन किया। हुरियारों ने बलदाऊ जी से अनुरोध किया कि वे भी उनके साथ हुरंगा में शामिल हों। हंसी-ठिठोली और मस्ती भरे गीतों के बीच हुरियारे हवेली वाली गली से होते हुए लठामार होली चौक पहुंचे। यहां 16 शृंगार में सजीं हुरियारिनें पहले से ही लठ लिए तैयार थीं। हुरियारे चुटीले संवादों के साथ उन्हें लाठी उठाने के लिए उकसाने लगे। तभी दाऊ दादा की प्रतीक ध्वजा से लठामार की आज्ञा मिलते ही हुरियारिनों ने प्रेम पगी लाठियों से हुरियारों पर प्रहार शुरू कर दिया। हुरियारे भी कम नहीं थे। लकड़ी के हत्थों से खुद को बचाने की कोशिश करते दिखे। हुरियारिनों की फुर्ती के आगे टिक पाना आसान नहीं था। करीब आधे घंटे तक चले आयोजन में हुरियारों पर पड़ती लाठियों की मार और गुलाल की रंगीन फुहारों ने माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed