फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ambedkar statue damaged in mathura

UP: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त...लोगों में आक्रोश, गांव में पुलिस फोर्स तैनात; मुकदमा दर्ज

Sat, 05 Jul 2025 05:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 05 Jul 2025 05:03 PM IST
सार

ग्रामीणों ने सुबह क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखा तो आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Ambedkar statue damaged in mathura
घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के चौमुहां थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया में आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रतिमा क्षतिग्रस्त करते युवक सीसीटीवी में नजर आ रहा है।
विज्ञापन


थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया में आंबेडकर प्रतिमा लगी हुई है। जिसे गांव के ही युवक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सदर संदीप कुमार सिंह, थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार, थाना प्रभारी वृंदावन प्रशांत कपिल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


 

पिछले दो वर्ष से थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया में आंबेडकर शोभायात्रा को लेकर दो समुदाय में विवाद बना हुआ है। दो वर्ष पूर्व अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा शोभायात्रा निकालने का सवर्ण समाज के लोगों ने विरोध कर दिया था। उस दाैरान बवाल भी हुआ था। तत्कालीन जैंत थाना प्रभारी अरुण पंवार व उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा मामले में लाइन हाजिर हुए थे। 

शुक्रवार रात्रि सवर्ण समाज के युवक द्वारा प्रतिमा क्षतिग्रस्त की सूचना के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। सीओ सदर दो थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर ग्रामीण नई प्रतिमा लगवाने की जिद पर अड़े हुए हैं। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया गांव भरतिया थाना जैंत निवासी कान्हा पुत्र तारा व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed