फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   amar ujala campaign in goverdhan

आखिर कितने साल में सुधरेंगे गांवों के हालात

Thu, 08 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 08 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
amar ujala campaign in goverdhan
गोवर्धन विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
आखिर कितने साल लगेंगे गांवों की दशा सुधरने में। इस सरकार के ही साढ़े चार साल हो गए। वोट मांगने जब आए थे तो चौपालों पर बैठकर ऐसे वादे किए कि गांव चमन बन जाएगा लेकिन मिला कुछ नहीं है। न सड़क है और न ही बिजली। पीने के पानी को भी परेशान हैं। किसी को बुखार भी आ जाए तो मथुरा भागना पड़ता है। गोवर्धन विधानसभा के गांवों में पहुंची अमर उजाला की टीम ने जब लोगों की समस्याएं जानी तो कुछ इसी तरह के ही जवाब मिले। 
विज्ञापन


वाकई ग्रामीण इलाकों में स्थिति खराब है। स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। अगर कहीं अस्पताल का भवन बन गया है तो वहां डाक्टर की तैनाती नहीं हो पाई है। गोवर्धन विधानसभा की ग्राम पंचायत पलसों में प्रधान पति बलराम ने कहा कि पानी का सबसे बड़ा संकट है। जयदेव, मुकेश शर्मा, बल्देव शर्मा, माधव, रामफल, श्याम सुंदर, दुर्गा प्रसाद, राधा कृष्ण पांडेय ने बताया कि गांव में पानी की पुरानी टंकी क्षतिग्रस्त पड़ी है। बीते चार दिन से बिजली का पता नहीं है। बारिश के चलते खेतों में जलभराव हो गया है तो पशुओं को चारे का संकट है। 
विज्ञापन


राजस्थान वार्डर से सटे गांव मुडसेरस के प्रधान पति बच्चू सिंह ने कहा विधायक राजकुमार रावत ने तो कभी सुनवाई की ही नहीं। निरोत्तम सिंह ने कहा कि गांव में आरओ प्लांट लगवाने की मांग थी लेकिन पूरी ही नहीं हो पाई है। दौलतपुर के प्रधान आशु भी गांव की समस्या को लेकर विधायकजी से मिले। बताया कि गांव में खड़ंजे का निर्माण कराया जाना था लेकिन नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मडौरा तो विकास में सबसे ज्यादा पिछड़ा दीखता है। प्रधान उस्मान ए इशाक खां और बच्चू सिंह ने बताया कि विधायक जी से भगौसा से नगला धन्नू को जोड़ने वाले रास्ते के निर्माण को कई दफा मिले लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। रास्तों पर कीचड़ इतनी है कि मोटरसाइकिल फिसल जाती हैं।


भगौसा निवासी रामखिलाड़ी ने भी बरसाना रोड से गांव को जोड़ने वाले रास्ते की दुर्दशा की कहानी बयां की। कहते हैं विधायकजी ने सड़क बनवाने का भरोसा दिया था लेकिन आज तक नहीं बनी है। अब बताया जा रहा है कि यह बजट स्वीकृत हो गया है। पर बन जाए तब जानो।

मुख्य समस्याएं 
- जर्जर रास्ते
- लड़खड़ाई बिजली
- स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
- पेयजल की बड़ी समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed