फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Amar Ujala and GL Bajaj joint program, hoisted 100 meter high flag

अमर उजाला और जीएल बजाज का संयुक्त कार्यक्रम, फहराया 100 मीटर ऊंचा झंडा

Mon, 16 Aug 2021 07:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala and GL Bajaj joint program, hoisted 100 meter high flag
मथुरा। राष्ट्रध्वज हमारे देश की आन-बान-शान है। राष्ट्रसेवा से बढ़कर और कोई धर्म नहीं है। राष्ट्रसेवा को जागृत रखने में शैक्षणिक संस्थाओं की अहम भूमिका है। खुशी की बात है कि जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शिक्षा के साथ छात्र-छात्राओं में राष्ट्रप्रेम का भाव भी जगा रहा है। यह बात स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीएल बजाज में जिले के सबसे ऊंचे (100 फीट) तिरंगे का अनावरण करने के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह ने कही। विशिष्ट अतिथि डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर थे। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

प्रदेश के मंत्री ने कहा कि आरके एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल मेरे बाल सखा हैं। इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किए हैं, वे ब्रज मंडल ही नहीं समूचे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मुझे खुशी है कि जीएल बजाज मेरे विधानसभा क्षेत्र में ही है। संस्थान में लगाया गया तिरंगा युवाओं में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रप्रेम का भाव पैदा करेगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व मंत्री का स्वागत डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंटकर किया। विशिष्ट अतिथि डीएम का स्वागत आरके एज्यूकेशनल ग्रुप के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल व एसएसपी का स्वागत प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने किया। कार्तिक अग्रवाल ने भी अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि संस्थान के मुख्य द्वार पर तिरंगे का अनावरण कराने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में राष्ट्र रक्षा व राष्ट्रप्रेम की भावना को जगाना है। यहां से पढ़कर जो भी युवा जाएं, उसके हाथ में शैक्षिक उपलब्धियों के प्रमाण होने के साथ ही दिल में राष्ट्रप्रेम का भाव भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र शिवेंद्र, रिया और आशु ने जहां मनमोहक कार्यक्रम पेश किए, वहीं मध्य प्रदेश के वीररस के कवि संदीप द्विवेदी ने अपनी ओजस्वी वाणी से युवाओं में जोश भरा। यामिनी रमण आचार्य, आलोक शर्मा, दिलीप चतुर्वेदी, मुन्ना भैया, पुत्र कैलाश शर्मा गोवर्धन, राजेंद्र कैशोरैया, सिद्धार्थ शुक्ला वृंदावन, ग्रुप कैप्टन डॉ. एमके शर्मा डायरेक्टर सीईआरटी, डिफेंस साइबर एजेंसी हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस सर्विसेज, नई दिल्ली तथा लेफ्टिनेंट रिषमा, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, आईएनएस हंस गोवा मौजूद थीं।

कार्यक्रम में केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डीन डॉ. आरके अशोका, केडी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ. मनेष लाहौरी, जीएलबीआईएमआर नोएडा के निदेशक डॉ. मुकुल गुप्ता, राजीव एकेडमी फॉर मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना, राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी के डीन डॉ. देवेंद्र पाठक, डॉ. ज्ञानेंद्र शर्मा तथा बड़ी संख्या में चिकित्सक, प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं व कर्मचारीगण उपस्थित थे। आभार जीएल बजाज संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) नीता अवस्थी ने माना। संचालन प्रो. (डॉ.) श्रवण कुमार और प्रो. हरलीन कौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed