फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   allure of gold and silver disrupting real estate market

Mathura News: सोने-चांदी की चमक ने रियल एस्टेट की बिगाड़ी चाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
allure of gold and silver disrupting real estate market
मथुरा। सोने-चांदी की चमक ने रियल एस्टेट कारोबार की चाल बिगाड़ दी है। सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आने के बाद कारोबारी रियल एस्टेट की बजाय सराफा बाजार में निवेश कर रहे हैं। इसका असर जमीन और फ्लैटों की खरीद-फरोख्त पर भी पड़ रहा है। निवेशक अब नई परियोजनाओं से किनारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों की मानें तो रियल एस्टेट में एक बार निवेश करने पर कई सालों बाद मुनाफा मिलता है, लेकिन सराफा बाजार में निवेश करने पर बहुत ही कम समय में इसका परिणाम सामने आ जाता है। यही कारण है कि निवेशक अब संपत्ति बुक करने के बजाय अपना सरप्लस फंड सराफा कारोबार में निवेश कर रहे हैं। इस बदलाव से छोटे और मध्यम स्तर के बिल्डर अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वह नई परियोजनाओं में निवेश करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

यदि सराफा बाजार की यही तेजी जारी रही, तो आने वाले समय में रियल एस्टेट क्षेत्र को बड़े वित्तीय सुधारों और सरकारी प्रोत्साहन की आवश्यकता होगी, ताकि निवेशकों का भरोसा टिका रहे। फिलहाल ईंट-पत्थर के बजाय पीली धातु की चमक निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed