फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegations of doctors' negligence leading to death of woman and newborn

Mathura: प्रसव के दौरान महिला की मौत, फिर नवजात को लेकर दी ऐसी खबर...घरवालों ने कर दिया हंगामा

Wed, 29 Jan 2025 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2025 10:19 AM IST
सार

प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। इस खबर के मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। इसके कुछ समय बाद ही जब बताया गया कि नवजात ने भी दम तोड़ दिया है, तो गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। 
 

विज्ञापन
Allegations of doctors' negligence leading to death of woman and newborn
परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में प्रसव के बाद महिला और बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी के चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मंगलवार को परिजन महावन तहसील पहुंचे। एसडीएम के न मिलने पर डीएम से शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन


बलदेव के गांव जादौपुर निवासी रामवीर सिंह मूल रूप से सादाबाद के गांव सरुपा के रहने वाले हैं। उन्होंने 23 जनवरी दोपहर 12 बजे पत्नी शैलेश (33 वर्ष) को प्रसव कराने के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। महिला डाॅक्टरों की देखरेख में शाम 4 बजे प्रसूता ने एक बेटे को जन्म दिया। नवजात की शांत स्थिति पर रामवीर की बहन समुद्री देवी ने उसे डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद शैलेश की तबीयत भी बिगड़ गई।
विज्ञापन


इस पर डॉक्टरों ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। रामवीर सिंह के बहनोई लाल चंद ने आरोप लगाया कि डाॅक्टरों की लापरवाही से शैलेश की मौत हुई है। परिजन मंगलवार को एसडीएम महावन को शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। यहां कोई अधिकारी नहीं मिला। बताया कि जिलाधिकारी को मामले से अवगत करा कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं सीएचसी बलदेव प्रभारी डाॅ. विजेंद्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि अस्पताल में मृत्यु नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed