फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Allegation of grabbing Rs 40.44 lakh in land case

Mathura News: जमीन के मामले में 40.44 लाख हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Allegation of grabbing Rs 40.44 lakh in land case
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत पर कृष्णा नगर निवासी एक व्यक्ति ने जमीन के मामले में कूटरचित कागजात तैयार कर धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सुरेश बंसल ने थाने पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके परिचित अनुराग गोयल निवासी फोगला आश्रम वृंदावन, मेघसिंह उर्फ धारू निवासी नगला सुनरख, हरिचंद निवासी रामताल व दो अन्य व्यक्तियों ने कूटरचित तरीके से जमीन के कागजात तैयार कर लिए।
विज्ञापन




सुनरख बांगर स्थित एक कॉलोनी में कालिंदी कुंज के नाम से नक्शा दिखाकर जमीन दिलाने के नाम पर 38.44 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित से दिसंबर 2021 में बाउंड्री कराने के नाम पर दो लाख रुपये और ले लिए। जब उन्होंने 11 फरवरी 2023 को बेटे को भेजा तो बाउंड्री के निर्माण कार्य रुकवा दिया। एससीएसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी है। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed