{"_id":"67feb357f49ee7d2c40e7c02","slug":"allegation-of-fake-registration-of-idgah-mosque-by-declaring-it-as-waqf-boards-property-mathura-news-c-29-1-mtr1002-382673-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वक्फ बोर्ड की संपत्ति बता ईदगाह मस्जिद का फर्जी पंजीकरण कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वक्फ बोर्ड की संपत्ति बता ईदगाह मस्जिद का फर्जी पंजीकरण कराने का आरोप
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने मंगलवार को सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताकर शाही मस्जिद ईदगाह का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वक्फ बोर्ड में पंजीकरण कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोर्ट से केस दर्ज करने की मांग की है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने सीजेएम गौरव उत्सव राज के न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि जिस स्थान पर शाही मस्जिद ईदगाह बनी है, आज भी उसका टैक्स नगर निगम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट जमा करता है। खसरा-खतौनी में भी उसी का नाम दर्ज है, लेकिन शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर शाही मस्जिद ईदगाह को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताया और वक्फ बोर्ड में पंजीकरण करा लिया है। इसलिए कमेटी के पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज हो।
उधर, शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि ईदगाह वक्फ बोर्ड की संपत्ति है, उसी आधार पर दर्ज है। आशुतोष पांडेय न्यायालय को गुमराह कर प्रार्थना पत्र देते हैं।