{"_id":"6a358c380ec49a938f00754f","slug":"allegation-obtaining-loan-falsifying-documents-closed-firm-mathura-news-c-369-1-mt11009-148259-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बंद फर्म के कागजों में फर्जीवाड़ा कर ऋण लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बंद फर्म के कागजों में फर्जीवाड़ा कर ऋण लेने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। लेंडिंगकार्ट फाइनेंस लि. कंपनी के कर्मचारियों ने बंद फर्म के कागजों में फर्जीवाड़ा करके 4.28 लाख रुपये का बिजनेस लोन ले लिया। सिविल रिपोर्ट चेक करने पर खेल पकड़ में आया। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सदर बाजार के सैनी नगर निवासी राहुल सैनी ने साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनकी मैसर्स मोबाइल पॉइंट नाम से एक दुकान थी। इसका जीएसटी उन्होंने 31 मार्च 2022 को सरेंडर कर दिया। आरोप है कि 30 नवंबर 2024 को उन्होंने सिविल रिपोर्ट चेक की तो पता चला कि उनकी बंद फर्म पर किसी ने 4.28 लाख रुपये का बिजनेस लोन ले लिया।
छानबीन करने पर पता चला कि लेंडिंगकार्ट फाइनेंस लि. कंपनी के कर्मचारियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। यह धनराशि असम के नगांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते में भेजी गई थी। यह खाता राजस्थान के राहुल सैनी के नाम पर दर्ज है। पूरे प्रकरण में पीड़ित की न तो कोई फिजिकल या ई-केवाईसी हुई और न ही उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया। एसपी क्राइम श्वेता यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर राहुल सैनी व एक अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।