फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   all sides traffic problem on ekadashi in mathura

एकादशी पर मथुरा में पहुंची भक्तों की भीड़, हर तरफ जाम ही जाम

Sun, 11 Aug 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
all sides traffic problem on ekadashi  in mathura
मथुरा। कोतवाली रोड पर लगा जाम। - फोटो : MATHURA
मथुरा। रविवार का दिन जाम के नाम रहा। पुलिस की लापरवाही का खामियाजा लोग उठाते रहे। एकादशी का पर्व होने के कारण सबसे अधिक जाम की स्थिति मथुरा-वृंदावन मार्ग पर रही। इस रोड पर दिन ट्रैफिक रेंगता रहा।
विज्ञापन

वहीं डीग गेट, भरतपुर गेट, कोतवाली रोड, होलीगेट, आर्य समाज रोड, मंडीरामदास, पुराना बस स्टैंड आदि रास्ते जाम थे। सौंख रोड, कृष्णा नगर रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही। महोली रोड पर भी वाहन फंसने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में जाम के कारण राहगीरों की सांसें फूलने लगीं। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगने से जाम में फंसे लोग व्यवस्थाओं को कोस रहे थे। गोर्वधन चौराहा पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती रही। नए बस स्टैंड पर भी यातायात व्यवस्था चरमराती रही। जाम के कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नागरिक सुरेश ने कहा कि टेंपो जाम की सबसे बड़ी वजह है। हजारों टेंपो शहर में दौड़ रहे हैं। इनका परमिट गांव या कस्बे का होता है और संचालन शहर में किया जा रहा है। लेकिन कोई देखने वाला ही नहीं है।
यतेंद्र ने कहा कि जाम की समस्या का कारण शहर का अतिक्रमण भी है। दुकानदार अपने सामान को बाहर रख लेते हैं, यह भी जाम का एक बड़ा कारण है। प्रवेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन को जाम से निपटने के लिए योजना बनानी होगी, तभी इस समस्या से निजात मिल सकेगी।

जाम की समस्या के प्रति उदासीन अफसर
मथुरा। शहर के लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन इस समस्या के प्रति उदासीन बना हुआ है। जाम की समस्या दिनों दिन बढ़ रही है। एकादशी होने के कारण रविवार को मथुरा की सड़कों पर जाम के हालत रहे। पुलिस को चाहिए कि त्योहारों को लेकर प्लान बनाए मगर कोई कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed