{"_id":"683764d5bd051e72d6024e6c","slug":"all-india-brahmin-mahasabha-convention-on-23rd-june-mathura-news-c-369-1-mt11009-130246-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का अधिवेशन 23 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का अधिवेशन 23 जून को
विज्ञापन
मथुरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का 23 जून को वृंदावन में प्रांतीय अधिवेशन होगा। बुधवार को हुई संगठन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। अधिवेशन में पांच राज्यों समेत प्रदेश के 60 जिलों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
अद्वैत वट मंदिर में यह बैठक हुई। इसमें ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष राजेश किशोर गोस्वामी ने कहा कि वृंदावन में प्रांतीय अधिवेशन होना गर्व की बात है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज, प्रांतीय अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री आचार्य राजेश शर्मा समेत दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड समेत प्रदेश के 60 जिलों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष दुष्यंत सारस्वत एवं महानगर अध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय और प्रदेश कार्य समिति के प्रस्ताव पास होने के साथ-साथ सभी समस्याओं पर मंथन होगा। दीपक गोस्वामी, करुण गोस्वामी, प्रत्यूष गोस्वामी, प्रत्यक्ष गोस्वामी, प्रवीण, गोपाल शर्मा, अशोक शर्मा, सतीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।