फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   All income certificates issued in four months will be verified

Mathura News: चार माह में जारी किए गए सभी आय प्रमाण पत्रों का होगा सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
All income certificates issued in four months will be verified
मथुरा। सदर तहसील में तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर से ईडब्लूएस प्रमाण पत्र जारी किए जाने के मामले में अब गहराई से जांच कराई जाएगी। जांच का दायरा अब बढ़ा दिया गया है। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बीते चार माह में जारी किए गए सभी आय प्रमाण पत्र का सत्यापन करने के आदेश दिए हैं। मामले में दोषी आरसी बाबू को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन


दुर्बल आय वर्ग (ईडब्लूएस) के प्रमाण पत्रों में तहसीलदार सदर सौरभ कुमार के फर्जी हस्ताक्षर मिलने के बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच के लिए बनाई गई कमेटी में तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार और कानूनगो को शामिल किया गया था। प्राथमिक जांच में हस्ताक्षर फर्जी होने की पुष्टि हुई है। प्रमाण पत्र आरसी बाबू सादिया के पटल से जारी होते हैं, ऐसे में प्रथम दृष्टया उन्हें इसके लिए दोषी मानते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

अब डीएम ने गहराई से इसकी जांच के आदेश दिए हैं। इसके तहत बीते चार माह में जारी किए गए सभी आय प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा, ताकि स्थिति साफ हो सके। इसके साथ ही जिन 39 लोगों के ईडब्लूएस प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे उनसे भी संपर्क करने के डीएम ने आदेश दिए हैं। डीएम ने बताया कि लोगों से संपर्क कर यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि उन्होंने कहीं ई डब्लूएस प्रमाण पत्र किसी आवेदन या अन्य किसी कार्य में प्रयोग तो नहीं किया है। इसके बाद पूर्व में फर्जी हस्ताक्षर से जारी प्रमाण पत्रों को निरस्त कर नए प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अंतिम जांच में दोषी मिलीं तो कराई जाएगी एफआईआर
डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरसी बाबू सादिया द्वारा फर्जी हस्ताक्षर किए जाने का मामला सामने आने पर उन्हें निलंबित किया गया है। उनके विरुद्ध अंतिम जांच के आदेश दिए गए हैं। अगर इस जांच में भी उनके दोषी होने की पुष्टि होती है तो एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed