{"_id":"689df839a59cbbbb680a0be4","slug":"alert-regarding-janmashtami-in-mathura-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Krishna Janmashtami: मथुरा में अलर्ट...घर-घर हो रहा सत्यापन, चेकिंग के बाद वाहनों को प्रवेश; परखी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Krishna Janmashtami: मथुरा में अलर्ट...घर-घर हो रहा सत्यापन, चेकिंग के बाद वाहनों को प्रवेश; परखी तैयारी
Thu, 14 Aug 2025 08:22 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:22 PM IST
सार
मथुरा में जन्माष्टमी को पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर पुलिस का मुख्य फोकस है। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर भी मॉनीटरिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जन्मोत्सव से पहले ही पुलिस अलर्ट हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार देर रात तक जन्मभूमि समेत मथुरा-वृंदावन के विभिन्न मठ और मंदिरों की व्यवस्थाएं परखीं। साथ ही जन्मभूमि क्षेत्र में रहने वाले निवासियों का भी सत्यापन शुरू हो गया है।
जन्मभूमि जाने वाले मार्गों पर बैरिकेड लगाए जा रहे हैं। मछली फाटक, डीगगेट, मसानी चौराहा समेत कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। शहर में आने वाले वाहनों की चेकिंग हो रही है। खासतौर से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर पुलिस का मुख्य फोकस है। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर भी मॉनीटरिंग बढ़ा दी गई है। स्थानीय थानों, पीसीआर और पीआरवी से लेकर खुफिया विभाग के अधिकारी भी धार्मिक व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर सक्रिय हो गए हैं।

Trending Videos
बृहस्पतिवार को डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने जन्मभूमि की व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान हर छोटे-बड़े इनपुट पर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं, बम व डॉग स्क्वायड के साथ भी सभी स्थलों की जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सिविल कपड़ों में भी तैनात किया गया है।
एक दर्जन से ज्यादा घरों में हुआ भौतिक सत्यापन
इधर, जन्मभूमि क्षेत्र के रेड जोन एरिया में रहने वाले निवासियों का सत्यापन शुरू हो गया है। पुलिस कर्मी प्रत्येक घर की सदस्यों संख्या रिकॉर्ड कर रहे हैं। साथ ही जन्मोत्सव पर कम-ज्यादा होने के बारे में भी जानकारी जुटा रहे हैं। बृहस्पतिवार को करीब एक दर्जन घरों में भौतिक सत्यापन किया गया और सदस्यों के नाम दर्ज किए गए।