फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   alert, police, crime, criminal, kanpur encaunter, record, mathura

शातिर बदमाशों की फाइलें खंगाल रही पुलिस

Sat, 04 Jul 2020 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
alert, police, crime, criminal, kanpur encaunter, record, mathura
मथुरा। कानपुर में मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। चूंकि जिले में हाल ही में घनी आबादी में दो हत्याएं हुई हैं और अभी तक सभी आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। घटना में तीन पिस्टलों का इस्तेमाल किया गया था। ऐसे में कोई और बड़ी वारदात न हो इसलिए एसएसपी ने जिले के सभी थानों से हिस्ट्रीशीटरों और शातिर बदमाशों की डिटेल मंगवाई है। पता लगाया जा रहा है कि शातिर अपराधियों की वर्तमान लोकेशन क्या है। थानों में अपराधियों की फाइलें खंगालने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यूं तो कान्हा की नगरी में धर्म की बयार बहती है, लेकिन अवैध हथियार, गांजा और अवैध शराब का धंधा, अवैध खनन, सट्टे का धंधा खूब चल रहा है। समय-समय पर इसका खुलासा भी होता रहा है। हाल ही में कोतवाली क्षेत्र में अवैध पिस्टलों से दो लोगों की हत्या कर दी गई। अवैध खनन में लगे कई ट्रैक्टर पकड़े गए। कोसीकलां क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे।
विज्ञापन

अवैध खनन और शराब के धंधे में शामिल माफिया कई बार पुलिस पर हमले कर चुके हैं। हालात ऐसे हैं कि अवैध खनन वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी जाने से कतराते हैं। नौझझील, मांट, रिफाइनरी, हाईवे, यमुनापार, बरसाना, कोसीकला थाना क्षेत्रों में अवैध खनन जारी है। इसी तरह अवैध हथियारों के लिए शेरगढ़, बरसाना, कोसीकला, मांट, नौहझील थाना क्षेत्र कुख्यात हैं। पुलिस की मिलीभगत और राजनीतिक संरक्षण के चलते इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अपराधियों को खुला नहीं घूमने दिया जाएगा। उनके खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। हिस्ट्रीशीटरों और शातिर अपराधियों की लोकेशन पता लगाई जा रही है, जिससे उन पर शिकंजा कसा जा सके। - डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed