{"_id":"57950a9f4f1c1ba07cc4cb25","slug":"alert-over-heavy-rain-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे में भारी बरसात चेतावनी पर प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे में भारी बरसात चेतावनी पर प्रशासन सतर्क
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
weather alert
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने सोमवार को दोपहर बाद से 72 घंटे के दौरान भारी बरसात के संकेत दिए हैं। इस पर जिला प्रशासन ने बरसात से निपटने के लिए आपातकालीन बैठक करते हुए अलर्ट घोषित कर दिया है। बाढ़ चौकियों को भी सतर्क कर दिया है।
मौसम विभाग ने रविवार को सूचना दी कि सोमवार को दोपहर बाद से भारी बरसात हो सकती है। यह स्थित आगामी 72 घंटे के दौरान रहेगी। मौसम विभाग की सूचना के बाद शाम छह बजे डीएम ने सभी एसडीएम, नगर पंचायत, नगर पालिकाओं के ईओ सहित पीडब्लूडी, सिंचाई, जल निगम और विद्युत सहित अन्य विभागों के एक्सईएन के साथ बैठक की।
इसमें मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान रखते हुए जिले में अलर्ट घोषित करने के साथ डीएम निखिल चंद्र शुक्ला ने कहा कि सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया जाए। बरसात से पैदा होने वाले हालत से निपटने के लिए सभी इंतजाम कर लिए जाएं।
विज्ञापन
इस दौरान मौजूद एडीएम वित्त रवींद्र कुमार ने जिले की सभी नगर पंचायत और नगर पालिकाओं के ईओ को निर्देशित किया कि सोमवार को दोपहर तक बरसात से होने वाले जलभराव के लिए नाले और नालियों की सफाई करा लें। पंप और जनरेटर व्यवस्थित कर लें। पिछले दिनों बरसात से पैदा हुई स्थिति फिर उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।