फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   alert in mathura for pm rally in agra

पीएम की रैली को लेकर मथुरा में अलर्ट

Sun, 20 Nov 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 20 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
alert in mathura for pm rally in agra
d - फोटो : ANI
आगरा में रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर मथुरा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक पर अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। कई प्वाइंट पर पुलिस बल लगाया है। आरपीएफ के जवानों के ड्यूटी के घंटे बढ़ा दिए हैं। 
विज्ञापन


रविवार को आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होनी है। इसमें शामिल होने के लिए मथुरा से भी बड़ी संख्या में भाजपाई आगरा जाएंगे। आगरा जाने के लिए सरल और सुलभ मार्ग रेल मार्ग है। रविवार को बड़ी संख्या में भाजपाई जंक्शन रेलवे स्टेशन से आगरा के लिए रवाना होंगे। इसे ध्यान में रखते हुए शनिवार को आरपीएफ और जीआरपी को स्टेशन पर सतर्कता बढ़ाए जाने के निर्देश मिल गए हैं।
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र यादव ने बताया कि पीएम मोदी की रैली में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता आगरा के लिए रवाना होंगे। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश मिले हैं। जवानों को आठ घंटे की अपेक्षा 12 घंटे ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। रैली के समापन तक यह निर्देश लागू होंगे। शनिवार शाम से ही स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम को सुनने जाएंगे हजारों कार्यकर्ता 
आगरा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के आगमन पर आज 20 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा होने जा रही है। इसमें जिले से भाजपा के हजारों कार्यकर्ता सहभाग करेंगे। इसके लिए पार्टी संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है।

नोट बंदी के फैसले के बाद परेशान भाजपाइयों की नजर आज पीएम नरेंद्र मोदी की आगरा के कोठी मीना बाजार के मैदान पर होने जा रही जनसभा पर लगी है। पीएम के संबोधन के साथ यहां जुटने वाली भीड़ अहम हो गई है। ऐसे में जिले से भी भीड़ जुटाने में पार्टी नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। दावा किया जा रहा है कि पीएम की सभा में जिले से 12 हजार समर्थकों की सहभागिता होगी। इसके लिए 200 बस की व्यवस्था है। निजी छोटे वाहन बहुतायत में पहुंचेंगे।


इस तैयारी की समीक्षा जिला प्रभारी रघुराज सिंह ने भी की है। शीर्ष पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्षों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा उन्होंने जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, वीरेंद्र अग्रवाल, मुकेश गौतम, विनोद अग्रवाल, देवेन्द्र शर्मा, एसके शर्मा, चिन्ताहरण चतुर्वेदी, तरुण सेठ, सिद्धार्थ लोधी, नगेंद्र सिकरवार आदि जनसंपर्क में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed