फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alert due to attack in Jammu, vigilance increased everywhere

India Pakistan Tension: जम्मू में हमले से मथुरा में अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा...लोगों से सतर्क रहने की अपील

Fri, 09 May 2025 01:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 May 2025 01:46 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। लोगों से भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं हमले के बाद जम्मू में रहने वाले अपनों की सलामती को लेकर लोग फिक्रमंद हैं। वह फोन कर उनका हालचाल ले रहे हैं।

विज्ञापन
Alert due to attack in Jammu, vigilance increased everywhere
मथुरा। जम्मू में हमले के बाद होली गेट पर एक दुकान में टीवी देखते लोग। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा में बृहस्पतिवार शाम को पाकिस्तान ने जम्मू समेत अन्य क्षेत्रों में हमले किए। इन हमलों की सूचना मिलते ही सभी अलर्ट हो गए। शहर भर में चौकसी बढ़ा दी गई। लोग पल-पल की खबर टीवी पर देखते रहे।
विज्ञापन


जैसे ही जम्मू व पाकिस्तान सीमा से जुड़े अन्य क्षेत्रों में हमले की खबर फ्लैश हुई तो लोग टीवी के सामने ही टिक गए। बाजारों में भी दुकानों पर टीवी के सामने ही ग्राहक और दुकानदार जानकारी लेते नजर आए। जिन लोगों के अपने जम्मू या आसपास के क्षेत्र में हैं, वह फोन कर उनकी सलामती की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन


हर कोई यह जानने के लिए बेताब नजर आया कि आखिर पाकिस्तान के हमले में जम्मू में क्या नुकसान हुआ है और भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई में क्या निर्णय लिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी यही घटना छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed