{"_id":"5fb141b48ebc3e9bc567cb08","slug":"alcohol-mathura-news-agr468018640","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का दिया आश्वासन
विज्ञापन
मथुरा। गांव ऊंचागांव में लोगों से जानकारी लेते डीएम सर्वज्ञराम मिश्र तथा एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर?
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। बरसाना एवं उसके समीपवर्ती गांव ऊंचागांव में सात लोगों की मौत से हर कोई सकते में है। जबकि दो लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। यह मौतें जहरीली शराब पीने से होना बताया जा रहा है। सभी ने बृहस्पतिवार को शराब राजस्थान के एक गांव में पी थी। शनिवार को डीएम और एसएसपी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।
डीएम सर्वज्ञराम मिश्र एवं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बरसाना तथा ऊंचागांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। मृतक राजू के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में कई स्थानों पर अवैध शराब बेची जा रही है। उन्होंने प्रशासन से अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि राजस्थान के सुनहरा गांव में जाकर शराब का सेवन किया था। पुलिस के आने से पहले परिजनों ने दो शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। एक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं राजस्थान कामां के संबंधित अधिकारियों से भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
मृतक राजू की मां रामवती का कहना है कि शराब पीने से उल्टी होने लगी। डॉक्टर के पास पहुंचने से पहले ही मेरे बेटे की मौत हो गई।
मृतक सतीश के पिता खूबो ने बताया कि सतीश राजस्थान के सुनहरा गांव से शराब पीकर आया था। आते ही हाथ-पैर फेंकने लगा और सुबह उसकी मौत हो गई। संजय के पिता गोपीचंद्र ने बताया कि मेरा बेटा मजदूरी करने ऊंचागांव जाता था। वहीं से रोज शराब पीकर आता था। बृहस्पतिवार को भी शराब पीकर आया और घर आते ही उसका जी घबराने लगा। वह नहाने लगा और कुछ ही क्षण में उसने दम तोड़ दिया।