फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर भगवान केशवदेव का किया चंदन शृंगार

Sun, 26 Apr 2020 05:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya
मथुरा। ठाकुर श्री राधा सनेह बिहारी मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर ठाकुर जी की पूजा-अर्चना करते - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। अक्षय तृतीया पर्व पर रविवार को मथुरा के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज का चंदन से शृंगार किया गया। ठंडक प्रदान करने वाली वस्तुएं सत्तू, शीतल पेय आदि ठाकुरजी को अर्पित की गईं।
विज्ञापन

मंदिर की विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एड. ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज और काकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज के आदेशानुसार मंदिर की सभी सेवा का क्रम अनवरत जारी है। मंदिर के अधिकारी वेद अशोक कुमार शर्मा, मुखिया बृजेश कुमार, बलदेव रोकड़िया, सत्यनारायण शर्मा, कन्हैयालाल, जीतू, बृजेश चतुर्वेदी आदि सेवा कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण-जन्म स्थान स्थित भगवान केशवदेव और भगवान श्रीकृष्ण के श्रीविग्रहों का सुगंधित चंदन लेपन कर दिव्य शृंगार किया गया। विंध्येश्वरी प्रसाद अवस्थी, राम अवतार, सनातन पंडा, महेशचंद्र आचार्य, कृष्ण बिहारी पाठक आदि मौजूद रहे। मल्लपुरा स्थित प्राचीन केशवदेव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम हुए। ठाकुर केशवदेव महाराज के श्री विग्रह का पंचामृत से अभिषेक किया गया। सुगंधित इत्र लगाया। ठाकुरजी को रजत सिंहासन पर विराजमान कर आरती की गई। लेपन सेवायत बिहारी लाल गोस्वामी, श्यामाचरण गोस्वामी, मुन्नी लाल गोस्वामी, गौरव गोस्वामी ने किया। भगवान के चरण दर्शन भी भक्तों को व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए कराए गए। कमेटी अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा और प्रवक्ता नारायण प्रसाद शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed