{"_id":"5ea2de9b8ebc3e90591e4180","slug":"akshaya-tritiya-mathura-news-agr439107382","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर ठाकुरजी के श्रीविग्रह का होगा चंदन लेपन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया पर ठाकुरजी के श्रीविग्रह का होगा चंदन लेपन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। 26 अप्रैल अक्षय तृतीया पर मथुरा के मंदिरों में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लेकिन देश में चल रहे लॉकडाउन का असर भी अक्षय तृतीया पर मंदिरों में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों पर भी पड़ेगा। अक्षय तृतीया के सभी कार्यक्रम मंदिर में अंदर ही अंदर होंगे, जबकि बाहरी श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश नहीं हो सकेगा।
ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में सुबह 10 बजे ठाकुर जी के श्रीविग्रह के समक्ष चंदन धराया जाएगा। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश चतुर्वेदी एडवोकेट ने बताया कि मान्यताओं के अक्षय तृतीया का दिन अत्यधिक गर्मी का दिन होता है और ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने वाली सभी वस्तुओं का उपयोग शुरू हो जाता है। इस दिन से ठाकुरजी के समक्ष गुलाब जल, खस की टटियाओं का प्रयोग होता है। उन्होंने कहा कि लाक डाउन के कारण सभी धार्मिक कार्यक्रम मंदिर के अंदर ही होंगे। बाहरी श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अक्षय तृतीया के अवसर पर 26 अप्रैल को प्राचीन ठाकुर केशवदेव महाराज का प्रात: भगवान का पंचामृत अभिषेक होगा। भगवान को गर्मी से बचाने और शीतलता प्रदान करने के लिए चंदन लेपन किया जाएगा। इसके बाद मंदिर में फूलबंगला सजाया जाएगा। ठाकुरजी चांदी के सिंहासन पर जगमोहन में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। ठाकुरजी को सत्तू का भोग निवेदित किया जाएगा।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी प्रवक्ता नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि ठाकुरजी को लगाए जाने वाले चंदन की घिसाई का काम सेवायत गोस्वामी श्यामा चरण गोस्वामी, मुन्नी लाल गोस्वामी, जगदीश प्रसाद गोस्वामी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण आम जनमानस को भगवान के दर्शन नहीं हो सकेंगे। भक्तगण मानसिक दर्शन करें। उन्होंने बताया कि कमेटी प्रबंधक अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन भक्तों को दर्शन कराए जा सकें।