{"_id":"5f8b43838ebc3e9b8d707cfb","slug":"akhada-parishad-precident-mathura-news-agr4641809105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़ा परिषद ने शंकराचार्य अधोक्षजानंद का किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़ा परिषद ने शंकराचार्य अधोक्षजानंद का किया अभिनंदन
विज्ञापन
गोवर्धन के शंकराचार्य आश्रम में चर्चा करते अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी और पुरी पी?
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम में वरिष्ठ धर्माचार्यों ने हरिद्वार कुंभ से पहले वृंदावन में आयोजित होने वाली संतों की परंगरागत बैठक को लेकर मंत्रणा भी की। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और अन्य पदाधिकारियों ने पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अधोक्षजानंद देवतीर्थ का अभिनंदन किया।
निर्मोही अनी अखाड़ा के मुखिया और अखाड़ा परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमहंत राजेंद्र दास, दिगंबर अनी अखाड़ा के श्रीमहंत किसनदास, निर्वाणी अखाड़ा के महंत नागा हरीशंकरदास, महंत नरेंद्र दास अन्य पदाधिकारियों के साथ अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि जतीपुरा परिक्रमा मार्ग स्थित श्री आद्य शंकराचार्य आश्रम पहुंच कर शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देव तीर्थ जी महाराज का माल्यार्पण किया और शाल भेंट कर अभिनंदन किया।
एक घंटे तक वृंदावन बैठक के अलावा अन्य धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की। गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम में विश्व कल्याणार्थ वैदिक अनुष्ठान महायज्ञ चल रहा है। यह नवरात्र के बाद तक जारी रहेगा। आश्रम के आचार्यों ने परिषद के अध्यक्ष समेत सभी संतों का स्वागत किया।