फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ak singh watched hasanand goshala's arrengment

गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जरूरी: एके सिंह

Tue, 03 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Tue, 03 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
ak singh watched hasanand goshala's arrengment
एके सिंह
अंडमान निकोबार के उप राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल एके सिंह मंगलवार को मथुरा-वृंदावन मार्ग पर स्थित हासानंद गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने भारत रत्न पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गोमाता का पूजन किया। इसके बाद गोशालाका अवलोकन कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास की आवश्यकता है। गायों का नस्ल सुधार तो हो ही, साथ ही गाय के दूध, घी, गोमूत्र, गोबर का उपयोग भी हम अपने दैनिक जीवन में करें तभी गोमाता की रक्षा हो सकेगी। गोशालाओं में अच्छी किस्म के नंदी रखकर नस्ल सुधार पर भी ध्यान देना होगा। इससे गायों की नस्ल सुधार के साथ-साथ दूध का उत्पादन बढ़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने भारत रत्न पंडित मदनमोहन मालवीय द्वारा स्थापित गोशाला को माडल के रूप में पहचान बनाने की बात भी की। संस्था के अध्यक्ष एसके शर्मा ने उप राज्यपाल एके सिंह का स्वागत किया। संस्था सचिव सुनील कुमार शर्मा, निरुपम भार्गव, सार्थक चतुर्वेदी एडवोकेट, प्रवीन भारद्वाज, योगेश, जगदीश, यतेंद्र सारस्वत, गिरीश सारस्वत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed