Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ahoi Ashtami: Tight security arrangements

अहोई अष्टमी: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ahoi Ashtami: Tight security arrangements
राधाकुंड। अहोई अष्टमी के अवसर पर राधाकुंड में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व सुविधा के कड़े इंतजाम किए हैं। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसमें पूरे क्षेत्र को चार सुपर जोन, 13 जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है। शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

बैठक गोवर्धन स्थित विंस्टन होटल में हुई, जहां मेले को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। इससे पहले, पुलिस अधीक्षक देहात आलोक राज नारायण ने सुरक्षा प्रबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी कक्ष, संगम स्थल, परिक्रमा मार्ग और विभिन्न जांच चौकियों का जायजा लिया। पुलिस चौकियों और वॉच टावरों का भी निरीक्षण किया गया। मेला क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। इसके अतिरिक्त, जोनल स्तर पर तीन से चार जोनल मजिस्ट्रेट अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे। भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात के लिए 42 बैरियर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए 11 पार्किंग स्थल और 30 होल्डिंग पॉइंट भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पूरे मेला परिसर की गतिविधियों पर पल-पल नजर रखने के लिए 80 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह कैमरे सुरक्षा कर्मियों को भीड़ प्रबंधन में सहायता करेंगे। श्रद्धालुओं की मदद के लिए एक खोया-पाया केंद्र स्थापित किया गया है। इसके साथ ही, तीन रेडियो संचार केंद्र भी लगातार सक्रिय रहेंगे। चार मोबाइल स्वास्थ्य टीमें किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहेंगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने पर जोर दिया। अधिकारियों को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने को कहा गया। मेले को सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed