{"_id":"683a0bbf59c8093b330fb762","slug":"ahilyabai-is-the-confluence-of-service-justice-and-culture-sudhanshu-mathura-news-c-369-1-mt11009-130381-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अहिल्याबाई होल्कर...प्रशासनिक दक्षता और शासन कीं आदर्श, सुधांशु त्रिवेदी ने जानें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अहिल्याबाई होल्कर...प्रशासनिक दक्षता और शासन कीं आदर्श, सुधांशु त्रिवेदी ने जानें क्या कहा
Sat, 31 May 2025 09:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 09:56 AM IST
सार
मथुरा में अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक ऐसी महिला थीं कि अपने शासनकाल में न केवल धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की रक्षा की, बल्कि प्रशासनिक दक्षता और शासन का आदर्श प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
मथुरा। संबोधित करते मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
- फोटो : mathura
विस्तार
मथुरा में अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर शुक्रवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि अगर किसी शासक या प्रशासक की बात करते हैं तो पुरुषों के नाम ही स्मरण में आते हैं, अहिल्याबाई होल्कर एक ऐसी महिला थीं कि अपने शासनकाल में न केवल धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की रक्षा की, बल्कि प्रशासनिक दक्षता और शासन का आदर्श प्रस्तुत किया।
पांचजन्य पेक्षागृह में भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद ने कहा कि अहिल्याबाई की दृष्टि में राज्य केवल शासन का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का दायित्व था। भारतीय जनता पार्टी का यह प्रयास इस स्मृति अभियान के माध्यम से भारत की उस संस्कृति को पुनः जागृत करना है, जो त्याग, तपस्या, सेवा और न्याय के मूल्यों पर आधारित हैं। इससे पहले महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय और महापौर विनोद अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, पन्नालाल गौतम, चेतन स्वरूप पाराशर, डीपी गोयल, हीरा सिंह कुंतल, रामकिशन पाठक, योगेश लंबरदार, श्याम शर्मा, रचना पाठक, नीलम गोयल, कुंज बिहारी चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।