फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ahilyabai Holkar built Kashi Vishwanath and Somnath temples

अहिल्याबाई होल्कर ने बनवाए काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar built Kashi Vishwanath and Somnath temples
मथुरा। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की २९७वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। डैंपियर नगर स्थित अहिल्याबाई होल्कर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। धनगड़ समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर शोभायात्रा निकाली गई। वक्ताओं ने कहा कि इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने मुगलशासन में तोडे़ गए बनारस के काशी विश्वनाथ और गुजरात के सोमनाथ सहित देश में अनेक मंदिरों का निर्माण कराया, जो आज हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। वृंदावन के घाटों का निर्माण भी उनके नाम है।
विज्ञापन

डैंपियर नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन बहुत साधारण तरीके से गुजरा। वह मराठा समुदाय के होल्कर राजघराने की बहू बनीं। 18वीं सदी में मालवा प्रांत की रानी बन गईं। डॉ. रमेश चंद ने कहा कि काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिर का वर्तमान स्वरूप अहिल्याबाई होल्कर ने तैयार कराया था। मुगल शासकों के तोड़े गए अनेक मंदिरों का निर्माण कराया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और वृंदावन के घाटों के निर्माण में भी उनका उल्लेख है।
विज्ञापन

डॉ. यशपाल बघेल ने इस मौके पर तरक्की के लिए शिक्षा पर जोर दिया। पार्षद राजेश सिंह पिंटू, पूर्व विधायक गेंदालाल, सतीश बघेल, मन्नूपाल, प्रिया शास्त्री, राधेलाल, हरिओम सिंह, रणवीर सिंह, धीरेंद्र कुमार, मुकेश धनगर, खजान सिंह, हरिकृष्ण, दिनेश प्रधान, हाकिम सिंह, बिपति राम, रूपेश,बसंत, अजयराज, स्वंत्रं सिंह, रघुवर सिंह, चंद्रभान, श्रीनिवास, साहूकार प्रधान, डीसी वर्मा, सुभाष पाल, आनंद पाल, लक्ष्मण पाल, नरेश पाल,प्रताप सिंह, पीतम धनगर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक हरिओम धनगर एवं रणवीर धनगर रहे। शाम चार बजे से शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें राजमाता अहिल्याबाई होल्कर, खुशाली बाबा, रामास्वामी परियार, चंद्रगुप्त मौर्य आदि की झांकियां शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने मनाई होलकर जयंती
मथुरा। समाजवादी पार्टी महानगर कैंप कार्यालय कालिंदी ग्रीन पर होल्कर जयंती मनाई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष पाल, प्रदीप चौधरी, महानगर महासचिव रवि यादव, मुन्ना मलिक, दिनेश यादव, सचिन जाटव, मुरारी यादव, सचिन पहलवान, जब्बार मलिक, कमरुद्दीन मलिक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed