फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   agitation in parikrama marg

परिक्रमा मार्ग में मकानों की तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 22 Mar 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Updated Wed, 22 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
agitation in parikrama marg
प्रदर्शन
परिक्रमा मार्ग स्थित द्वारिकाधाम, गुर्जर कालोनी, संत विहार और राधिका धाम के लोगों ने प्रशासन की ओर से मकानों की तोड़फोड़ करने के विरोध में पीड़ितों ने प्रशासन और एनजीटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने शीघ्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर समस्या बताने की मांग की है। पीड़ितों ने नारा दिया, यूपी में योगी की शान, ब्रज के संत परेशान।
विज्ञापन


संतों ने कहा कि जिन मकानों, आश्रमों को प्रशासन अब अवैध बता रहा है, उनका निर्माण 10 वर्ष पहले हुआ था, तब किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब अधिकारी नियम-कानून का हवाला देकर इन्हें तोड़ रहे हैं, जबकि हमारे पास मकान की रजिस्ट्रियां हैं।
विज्ञापन


 भगवत विहार कालोनी निवासी भोला दुबे ने बताया कि यहां हमारे पुरखों की जमीन है। सैकड़ों वर्ष से इस पर काबिज हैं। प्रदर्शन करने वालों में स्वामी महानंद, जमुना दास, भोला दुबे, पवन जोशी,  ललित दास, लोकेशानंद सरस्वती, सामंती, संतोष, गीता आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed