फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   agitation against new traffic plan

शुक्रवार को बाजार बंद का आह्वान

Mon, 01 Feb 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 01 Feb 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
agitation against new traffic plan
प्रशासन के नए ट्रैफिक प्लान के विरोध में नगर पालिका चौराहे पर क्रमिक अनशन सोमवार को भी जारी रहा। निर्णय लिया गया कि नए ट्रैफिक प्लान के विरोध में शुक्रवार को बाजार बंद करने के लिए व्यापारियों का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन


बृजवासी पंडा सभा के अध्यक्ष नंदकुमार पाठक की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन में निर्णय लिया गया कि नई ट्रैफिक व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को बाजार बंदी का आह्वान किया जाएगा। मुद्दे पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित सभा का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करने लखनऊ जाएगा।
विज्ञापन


महामंडलेश्वर नवलगिरि महाराज ने कहा कि मंदिरों के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को शहर के बाहर रोकना निराशाजनक है। प्रशासन को जाम रोकने के लिए ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए थी जिससे किसी को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री कृष्णचंद्र गौतम ने कहा कि नए ट्रैफिक प्लान से नगर का तीर्थ पुरोहित, व्यापारी आदि वर्ग खासे परेशान है।  डा. देवेंद्रनाथ शास्त्री, सुमित गौतम, पुरुषोत्तम शर्मा, मुरारी थोकदार, कन्हैयालाल, राजेश पंडित, निताई गौतम, मोनी शुक्ला, गोविंद ब्रजवासी, नन्हीं गौड़, गोविंद पचौरी आदि उपस्थित रहे।

तीर्थ पुरोहित परिवार के बैनर तले बनाई गई बृजवासी पंडा सभा की ओर से अनशन में विधायक प्रदीप माथुर भी पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में कमिश्नर से बात करने का आश्वासन दिया।

क्षेत्रीय विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि नए ट्रैफिक प्लान के कारण नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना पहले से कम हुआ है। जिसके कारण आज नगरवासियों की रोजी-रोटी संकट में है। उन्होंने कहा कि 2 फरवरी को वह कमिश्नर से मुलाकात कर नगर में वनवे ट्रैफिक प्लान की व्यवस्था की मांग करेंगे।

संजय वल्लभ गौतम ने कहा कि प्रशासन सप्ताहांत में नो एंट्री की जगह वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करे, पंडा समाज सहयोग करेगा। सभा के अध्यक्ष महेशचंद्र शर्मा, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, देवेंद्र शर्मा, निताई गोस्वामी, माधवेश गौतम, शत्रुघन शर्मा, राजेश गौतम, कृष्ण सरस, ब्रजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 
ब्राह्मण महासभा ने भी जताया रोष
वृंदावन। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में भी नए ट्रैफिक प्लान पर रोष जताया गया। सोमवार को ठा. राधासनेह बिहारी मंदिर में हुई बैठक में नगर अध्यक्ष अतुल कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि प्रशासन को अपनी नई यातायात नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए।

जगदीश नीलम, सुदामा शास्त्री, बलराम पंडित, कृष्णमुरारी शर्मा, मयंक शर्मा, भगवतशरण गौतम, श्रीचंद्र वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed