फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   After the theft, the thieves were seen jumping over the wall of the market

Mathura News: चोरी के बाद मंडी की दीवार फांदते दिखे चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
After the theft, the thieves were seen jumping over the wall of the market
सौंख की अनाज मंडी में कार्य करते मजदूर
सौंख। अनाज मंडी में चोरी की घटना के बाद बुधवार को पुलिस यहां साक्ष्य जुटाने पहुंची। यहां चेक किए सीसीटीवी फुटेज में देर रात को घटना के बाद चोर चहारदीवारी से कूदते नजर आ रहे हैं। वहीं मंडी प्रशासन द्वारा सुरक्षा में दो नए चौकीदार लगाए हैं। घटना से व्यापारियों में भय व रोष है, जबकि किसान भी यहां अपनी फसल लेकर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गईं हैं। बुधवार को पुलिस अधिकारी घटना के साक्ष्य जुटाने के लिए मंडी पहुंचे। व्यापारियों के यहां लगे कैमरो की सीसीटीवी फुटेज देखीं। इनमें देर रात को घटना करने के बाद चोर चहारदीवारी से कूदते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


मंडी में 13 आढ़तों से चोर करीब करीब 6 लाख रुपये चोरी कर ले गए थे। बुधवार को किसान अपनी फसल लेकर मंडी नहीं पहुंचे। वहीं व्यापारियों ने अपनी बाहर रखी फसल को तौलकर कट्टों में भरवाया। पुलिस हिरासत में लिए पांचों चौकीदारों से पूछताछ कर रही है l
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच के लिए दो टीमें लगी हुई हैं। वहीं आज दिन में भी मुख्य गेट पर चौकीदार तैनात नहीं मिला। व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारी पुलिस के संपर्क में है। घटना का जल्द खुलासा हो।




50 लाख का व्यापार ठप
मंडी में चोरी की घटना से करीब 50 लाख रुपये का व्यापार ठप हो गया। सरकार को करीब 1 लाख रुपये के टैक्स का नुकसान हुआ है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि चोरी की घटना के बाद से मंडी में किसान नहीं आए हैं। इससे करीब 50 लाख रुपये का व्यापार ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed