{"_id":"684c7a5fa9d5fe4f9f0ca992","slug":"after-the-ahmedabad-accident-sadhvi-ritambaras-felicitation-program-postponed-mathura-news-c-369-1-sagr1038-131047-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अहमदाबाद हादसे के बाद साध्वी ऋतंभरा का अभिनंदन कार्यक्रम स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अहमदाबाद हादसे के बाद साध्वी ऋतंभरा का अभिनंदन कार्यक्रम स्थगित
विज्ञापन
मथुरा। अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद 14 जून को होने वाला साध्वी ऋतंभरा का अभिनंदन समारोह स्थगित कर दिया गया है।
आयोजित समिति की बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकांत गर्ग ने बताया कि दीदी मां की आज्ञा का पालन करते हुए कहा कि मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए इस समय खुशी मनाना किसी के लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्माओं के परिवार के साथ हम सबको खड़े होना चाहिए और यही दीदी मां की आज्ञा है। कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।
बैठक में प्रमुख रूप से आचार्य मृदुल कांत शास्त्री, साध्वी शिरोमणि, सुमन लता दीदी, अजय गोयल किशोर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, प्रमोद गर्ग कसरे, शशि भानु गर्ग, अजय कांत गर्ग आदि उपस्थित रहे।